श्रावण की अंतिम सोमवारी पर राघोपुर धरहरा शिव मंदिर में एसपी ने संभाली कमान, पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सुपौल, 04 अगस्त।

श्रावण मास की अंतिम सोमवारी के अवसर पर जिलेभर के शिवालयों में आस्था की उमड़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सतर्क रहा। इसी क्रम में सुपौल के पुलिस अधीक्षक श्री शरथ आर.एस. ने राघोपुर धरहरा शिव मंदिर परिसर का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने मंदिर परिसर एवं आसपास तैनात पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए और किसी भी प्रकार की चूक न हो।

एसपी ने यह भी सुनिश्चित किया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन, पूजन और प्रसाद वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने शांतिपूर्ण और सुगठित पूजा व्यवस्था के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए।

पुलिस द्वारा मंदिर परिसर, प्रवेश व निकासी मार्ग, पार्किंग स्थल तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई। मौके पर दंडाधिकारी, महिला पुलिस, सशस्त्र बल तथा नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई थी।

#सुपौलपुलिस
#श्रावणसोमवार
#BiharPolice
District Administration Supaul
Home Department, Govt. of Bihar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *