अंतिम सोमवारी पर सुल्तानगंज में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, नमामि गंगे घाट और अजगैबीनाथ मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के नारे


रिपोर्ट – शयामानंद सिंह, भागलपुर

सुल्तानगंज (भागलपुर), 04 अगस्त। श्रावण मास की अंतिम सोमवारी को लेकर सुल्तानगंज में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही नमामि गंगे घाट पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां दूर-दूर से आए श्रद्धालु पवित्र गंगा स्नान कर गंगाजल भरते नजर आए। जल भरने के बाद बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कांवड़िए बाबा बैद्यनाथधाम (देवघर) की ओर रवाना होते रहे।

गंगा तट पर सुरक्षा और सेवा की रही पुख्ता व्यवस्था
नमामि गंगे घाट पर पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही। सुरक्षा बलों के साथ-साथ स्वच्छता कर्मी, एम्बुलेंस और राहत शिविरों की भी तैनाती की गई थी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अजगैबीनाथ मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़
सुल्तानगंज स्थित प्राचीन अजगैबीनाथ मंदिर में भी सोमवारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बाबा अजगैबीनाथ के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। मंदिर क्षेत्र “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के नारों से गुंजायमान होता रहा। मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष इंतजाम किए गए थे।

श्रद्धालुओं की जुबानी –
दुर्गेश चौबे, एक कांवड़िया ने कहा, “हर साल आता हूं सुल्तानगंज। यहां गंगाजल भरने का अनुभव दिव्य होता है। बाबा भोले की कृपा से हर कष्ट मिट जाता है।”
वहीं सोनू कुमार सिंह ने बताया, “श्रद्धा और भक्ति की इस यात्रा में जो सुकून है, वो कहीं और नहीं मिलता। बाबा के दरबार से खाली हाथ कोई नहीं लौटता।”

प्रशासन की ओर से अपील
स्थानीय प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान संयम बरतें, भीड़भाड़ में धैर्य बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन या पुलिस को सूचित करें।

#श्रावण_सोमवारी #सुल्तानगंज #अजगैबीनाथ #BabaDham #BolBam #BhagalpurNews #KawadYatra #HindustanNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *