मुख्यमंत्री के साथ विद्युत उपभोक्ता संवाद की तैयारी को लेकर बैठक, विकास आयुक्त की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

बेगूसराय, 05 अगस्त – आगामी 12 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के साथ प्रस्तावित संवाद कार्यक्रम की पूर्व तैयारी को लेकर विकास आयुक्त, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में जिला पदाधिकारी बेगूसराय, श्री तुषार सिंगला ने भाग लिया और जिले स्तर पर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में कार्यपालक अभियंता, विद्युत बेगूसराय प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, बरौनी प्रमंडल सहित बिजली विभाग के सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम को लेकर तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की गई। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान, लाइन लॉस को कम करने, स्मार्ट मीटरिंग, नियमित बिलिंग और उपभोक्ता संतुष्टि से जुड़े अहम बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने भी जिला स्तर पर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान हेतु सक्रिय तंत्र विकसित करने और जन-संवाद की सफलता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई।
#Begusarai #ElectricityDialogue #TusharSinglaIAS @iprdbihar @tusharsingla_ias
