हाजीपुर में शराब से लदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

हाजीपुर। मध निषेध विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सराय थाना क्षेत्र के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर मंसूरपुर के निकट एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद किया।
ट्रक का चालक मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त शराब को सराय थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
मध निषेध टीम के अनुसार यह शराब हरियाणा से लाई गई थी और बिहार में खपाने की योजना थी। कार्रवाई के संबंध में सदर एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल ने प्रेसवार्ता कर पूरी जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
