राघोपुर (भागलपुर) : बिलुहा टोली से युवक तीन दिनों से लापता, परिजन परेशान

भागलपुर जिले के राघोपुर प्रखंड के बिलुहा टोली गांव से एक युवक के रहस्यमय ढंग से लापता होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, भरत मंडल का पुत्र छिगौ कुमार (उम्र 23 वर्ष) बीते तीन दिनों से घर से लापता है।

युवक के अचानक गायब हो जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन और ग्रामीण अपने स्तर से रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में लगातार खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

गांव वालों का कहना है कि कई जगह तलाश करने के बावजूद छिगौ कुमार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। परिवार को आशंका है कि कहीं उसके साथ कोई अनहोनी न हो गई हो। तीन दिन बीत जाने के बाद भी युवक का पता नहीं चलने से परिजन और अधिक चिंतित हो गए हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से भी इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर युवक को ढूंढ निकालने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *