“मां का अपमान नहीं सहेगा बिहार” — पटना में राजद-कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के संबंध में राजद और कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को पटना में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारे लगाए — “मां का अपमान नहीं सहेगा बिहार”

विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 140 करोड़ देशवासियों की सेवा में लगातार समर्पित हैं, ऐसे में उनकी माताजी पर इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी राजद-कांग्रेस की नीचता और राजनीतिक गिरावट को दर्शाती है। वक्ताओं ने इसे न सिर्फ प्रधानमंत्री पर बल्कि हर भारतीय मां और महिला के सम्मान पर हमला बताया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मिथिला और बिहार की संस्कृति में ‘मां’ को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। इस तरह की अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर महागठबंधन ने न केवल प्रधानमंत्री की स्वर्गवासी माताजी का अपमान किया है, बल्कि पूरे भारतीय समाज की गरिमा को ठेस पहुँचाई है।

प्रदर्शन में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मिथिलावासी इस अपमान को कभी नहीं भूलेंगे और आने वाले चुनाव में इसका करारा जवाब देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *