मानवाधिकार रक्षा आयोग के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट डॉ. रितेश कुमार राणा का 50वां जन्मदिन सम्मान समारोह, केक काटने और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया

रिपोर्ट — शयामानंद सिंह, भागलपुर

भागलपुर। शहर के एक निजी होटल का माहौल गुरुवार को जश्न और उत्साह से सराबोर हो गया, जब मानवाधिकार रक्षा आयोग (ह्यूमन राइट प्रोटेक्शन कमीशन) के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट डॉ. रितेश कुमार राणा का 50वां जन्मदिन हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। अवसर था उनके स्वर्ण जयंती वर्ष की शुरुआत का, जहां सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और केक काटने की रस्म ने माहौल को अविस्मरणीय बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सम्मान समारोह से हुई। डॉ. राणा ने भाजपा प्रदेश समिति सदस्य पवन मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, अधिवक्ता भोला मंडल, शिक्षक राकेश कुमार सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले कई गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र और महापुरुषों की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान का यह उद्देश्य समाजहित में सक्रिय लोगों को प्रोत्साहित करना और उनकी सेवाओं को सराहना देना था।
इसके बाद वह क्षण आया जिसका सभी इंतजार कर रहे थे। अपने परिवार और अतिथियों की मौजूदगी में डॉ. राणा ने अपने जीवन के 50वें वर्ष का प्रतीकात्मक केक काटा। जैसे ही उन्होंने केक काटा, पूरा सभागार तालियों और शुभकामनाओं से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने इस अवसर को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समारोह में और भी रंग भर दिए। स्थानीय कलाकारों ने गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सुरों और तालियों की गूंज से होटल का वातावरण और भी खुशनुमा हो गया। अतिथियों ने एक स्वर में डॉ. राणा को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की।
इस अवसर पर डॉ. रितेश कुमार राणा ने भावुक अंदाज में कहा कि “जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य मानवता की सेवा है। मानवाधिकारों की रक्षा और समाज के कल्याण के लिए मेरा संकल्प जीवन भर जारी रहेगा। अगर हर व्यक्ति मानव सेवा के लिए एक कदम आगे बढ़ाए तो समाज और देश दोनों का कल्याण सुनिश्चित होगा।”

Bht bada fraud aadmi hai ye Paisa leke kaam n karta hai