रक्तदान महादान कार्यक्रम का आयोजन

भागलपुर। राष्ट्रीय मानवधिकार जागरूकता संगठन (Registered under India Trust Act 1882 एवं नीति आयोग भारत सरकार से मान्यता प्राप्त) की ओर से रविवार, 31 अगस्त 2025 को रक्तदान महादान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह आयोजन संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय, लोदीपुर खुर्द (बायपास टोल प्लाजा के समीप) स्थित परिसर में सुबह 11 बजे से शुरू हुआ।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि रक्तदान महादान का उद्देश्य समाज में मानवता, सहयोग और सेवा की भावना को और अधिक मजबूत बनाना है। कार्यक्रम में लोगों से बड़ी संख्या में भागीदारी की अपील की गई ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों की जान बचाई जा सके।
इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने कहा कि “सत्यमेव जयते, सशक्त समाज एवं समृद्ध राष्ट्र का निर्माण ही हमारी पहचान है।”
