सजौर थानाध्यक्ष का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

सजौर (भागलपुर)।
सजौर थाना प्रभारी सूरज कुमार का स्थानांतरण होने पर रविवार को स्थानीय सामाजिक संगठन की ओर से विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदा किया और उनके कार्यकाल की सराहना की।
समारोह में सबसे पहले एसआई बाल्मीकि जी ने थाना प्रभारी को माला पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद मुखिया पंकज यादव, पूर्व मुखिया दीपक सिंह समेत बड़ी संख्या में समाजसेवियों और ग्रामीणों ने भी अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका सम्मान किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भावुक माहौल बना रहा।
वक्ताओं ने कहा कि सूरज कुमार ने सजौर थाना क्षेत्र में पदस्थापना के दौरान जनता को परिवार की तरह मानते हुए कार्य किया। उन्होंने न सिर्फ कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया, बल्कि सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। यही कारण है कि आमजन उन्हें एक आदर्श अधिकारी के रूप में याद करेंगे।
लोगों ने कहा कि उनका योगदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा और उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
