नवनियुक्त मुख्य सचिव ने सीएम से की शिष्टाचार भेंट

पटना। बिहार के नवनियुक्त मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने सोमवार को 1, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास ‘संकल्प’ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं और राज्यहित में अपेक्षित कार्यों को आगे बढ़ाने का भरोसा जताया। वहीं, श्री अमृत ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और सुशासन की प्राथमिकताओं को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
मुख्य सचिव के इस शिष्टाचार मुलाकात को सरकार की प्रशासनिक कार्यशैली में नई ऊर्जा और गति का संकेत माना जा रहा है।
#NitishKumar #Bihar
