दरभंगा और डेहरी में ट्रांसफार्मर चार्ज, बिजली आपूर्ति होगी सुदृढ़

दरभंगा/डेहरी। बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में बिजली विभाग लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में दरभंगा ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत जाले पावर सब-स्टेशन (PSS) की क्षमता को बढ़ाया गया है। यहां 5 MVA ट्रांसफार्मर का विस्तार कर 10 MVA ट्रांसफार्मर को चार्ज किया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इससे आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और स्थिरता में सुधार होगा।

इसी प्रकार, डेहरी डिवीजन के अंतर्गत काराकाट पावर सब-स्टेशन (PSS) में भी 5 MVA ट्रांसफार्मर को सफलतापूर्वक चार्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इससे स्थानीय उपभोक्ताओं को पर्याप्त और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) ने बताया कि ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जिलों में पावर सब-स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने भी इन कदमों का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि अब उन्हें वोल्टेज की समस्या और बार-बार होने वाली कटौती से राहत मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *