शिक्षक दिवस पर भागलपुर में आयोजित सम्मान समारोह

जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

भागलपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरुवार को समीक्षा भवन सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत जिलाधिकारी ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। इसके बाद जिले के कई ऐसे शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय और सराहनीय कार्य किया है।

इस अवसर पर जगदीशपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय सैनो की शिक्षिका शिल्पी कुमारी सहित अन्य शिक्षकों को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया।

अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं। शिक्षा ही वह आधार है, जिस पर बेहतर भविष्य का निर्माण संभव है। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों को समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बताते हुए सभी शिक्षकों को अपने कार्य में और बेहतर योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *