विद्यालयों में डिटॉल साबुन का वितरण

जगदीशपुर (भागलपुर)।
डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया प्लान इंडिया स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में साबुन का वितरण किया गया।

संस्था के जिला लीड शंभू कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष चयनित 25 विद्यालयों में से अब तक 12 विद्यालयों में साबुन का वितरण किया जा चुका है। इसमें मुख्य रूप से मध्य विद्यालय जगदीशपुर, तरडीहा, दीननगर, खरवा, पिस्ता, जमगांव, फुलवरिया, अभ्यास फुलवरिया और गंगटी डाउटवाट सहित अन्य विद्यालय शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को छोटी उम्र से ही स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है, ताकि यह उनकी आदत में शामिल हो सके। वितरण के दौरान बच्चों को भोजन से पहले और शौच के बाद नियमित रूप से हाथ धोने के लिए प्रेरित किया गया।

मध्य विद्यालय गंगटी डाउटवाट के प्रधानाचार्य अमित रंजन ने कहा कि साबुन का उपयोग न केवल विद्यार्थियों बल्कि विद्यालय में कार्यरत रसोइयों के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही विद्यालय में ‘साबुन बैंक’ बनाकर बच्चों को इसे सुरक्षित रखने और सही ढंग से उपयोग करने की व्यवस्था की जाएगी।

इस अवसर पर विद्यालय समन्वयक चंद्रकांत भारती सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
