सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है नीतीश सरकार

1 करोड़ 13 लाख लाभार्थियों के खाते में गया ₹1263.95 करोड़ का पेंशन धन

पटना।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को सामाजिक सुरक्षा को और मज़बूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया। 1, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर से उन्होंने ‘सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना’ के तहत राज्य के 1 करोड़ 13 लाख से अधिक बुजुर्ग, दिव्यांगजन और विधवा माताओं-बहनों के बैंक खातों में सीधे ₹1263.95 करोड़ की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हस्तांतरित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। राज्य के हर बुजुर्ग, दिव्यांग और असहाय महिला को सम्मानजनक जीवन मिले, इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सामाजिक कल्याण मंत्री मदन सहनी समेत कई मंत्री और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पेंशन योजनाओं को समय पर लाभार्थियों तक पहुँचाने के लिए डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित की जाए।

जनसभा में मौजूद लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री के इस कदम के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि पेंशन राशि मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *