71वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा: पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, परीक्षा रही शांतिपूर्ण

जहानाबाद।


बिहार लोक सेवा आयोग, पटना की ओर से शनिवार को आयोजित 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा जिले में पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में सम्पन्न हुई। परीक्षा को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस-प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती गई।

परीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण के लिए पहुँचे। उन्होंने केंद्राधीक्षकों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग की गई।

परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के उद्देश्य से केंद्रों के बाहर पुलिस बल की चाक-चौबंद व्यवस्था रही। परीक्षार्थियों की गहन चेकिंग के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश पर सख्त पाबंदी रही।

रेंज आईजी, गया तथा गृह विभाग, बिहार सरकार एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निर्देशानुसार स्थानीय पुलिस प्रशासन ने समन्वित कार्रवाई की। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों से परीक्षा पूरी तरह शांति एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न होने की सूचना मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *