टोटो लूटकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया उद्भेदन

तीन आरोपी गिरफ्तार, टोटो, मोबाइल और देसी कट्टा बरामद

सुल्तानगंज (भागलपुर) : सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में 12 सितंबर को हुई टोटो लूट की घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया टोटो और मोबाइल फोन बरामद किया। इसके अलावा पुलिस ने एक देसी कट्टा और तीन खोखा भी जब्त किया है, जो अपराधियों के पास से मिला।

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। शीघ्र ही इनके अन्य साथियों और नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

भागलपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *