जिलाधिकारी ने लिया दलित-महादलित टोले का जायजा

खगड़िया जिलाधिकारी नवीन कुमार ने अलौली प्रखंड के रौन पंचायत स्थित दलित-महादलित टोले का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खुद लाभुकों के घर-घर जाकर सरकारी योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने नल-जल योजना की कार्यप्रणाली, बिजली आपूर्ति की उपलब्धता, राशन कार्ड से आच्छादन और विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचने की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके साथ ही, डीएम ने प्रत्येक परिवार के मुखिया से बातचीत कर बच्चों की शिक्षा के महत्व को समझाया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी बच्चों का नामांकन विद्यालय में हो तथा उनकी पढ़ाई सुचारु रूप से चल रही हो।

जिलाधिकारी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *