सुल्तानगंज स्टेशन पर अंग एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, विधायक ने किया ड्राइवर का भव्य स्वागत

भागलपुर/सुल्तानगंज : लंबे इंतजार के बाद सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर अंग एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया। सोमवार को ट्रेन के पहले ठहराव के मौके पर बांका सांसद गिरधारी यादव और स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल की पहल पर स्टेशन पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया।

स्थानीय विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने स्टेशन मास्टर गिरीश प्रसाद सिंह और अंग एक्सप्रेस के ड्राइवर को अंगवस्त्र और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की स्वीकृति से यह ठहराव संभव हुआ है। इससे सुल्तानगंज के यात्रियों को अब सीधे बंगलुरु जाने की बड़ी सुविधा मिलेगी।

सांसद प्रतिनिधि पवन केसान ने बताया कि सुल्तानगंज से देवघर तक रेलवे लाइन की मांग भी स्वीकृत हो चुकी है और इस दिशा में कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। रेलवे बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को रखा गया है, ताकि परियोजना को शीघ्र गति मिल सके।

इस मौके पर लोजपा युवा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार, मिथलेश कुमार, राजू कुमार उर्फ टिप्पल, टिंकू मंडल, आलोक कुमार उर्फ सन्नी, प्रविण कुमार, विपिन सिंह, मिथलेश कुमार चन्द्रवंशी, विवेकानंद भीरर्खुद समेत बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *