सेवा पखवाड़े के तहत प्रदर्शनी और रक्तदान शिविर का आयोजन, प्रधानमंत्री मोदी को दी गई शुभकामनाएं

पटना। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने किया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, कार्यशैली और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

इसके पश्चात भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लेकर रक्तदान किया। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और समाजहित में उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ऐसे आयोजनों का विशेष महत्व है। परोपकार और राष्ट्रसेवा की यह भावना समाज में सकारात्मक परिवर्तन की राह प्रशस्त करेगी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं भी दी गईं। वक्ताओं ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री को दीर्घायु प्राप्त हो और उनके नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति करता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *