जगदीशपुर में लेखापाल राहुल का विदाई सह सम्मान समारोह, नए लेखापाल मुरली मिश्र का स्वागत

जगदीशपुर (भागलपुर) :
प्रखंड संसाधन केंद्र, जगदीशपुर के लेखापाल राहुल कुमार के कहलगांव स्थानांतरण तथा नवपदस्थापित लेखापाल मुरली मिश्र के स्वागत के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार ने की, जबकि संचालन प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र ने किया।

समारोह में वक्ताओं ने राहुल कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी व निष्ठा के साथ किया। उनकी कार्यकुशलता और मिलनसार स्वभाव हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेगा। वहीं, नवपदस्थापित लेखापाल मुरली मिश्र का फूल-मालाओं और अभिनंदन-पत्र देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर राजकिशोर ठाकुर, पूरन कुमार, आनंद कुमार सिंह, शंभू नाथ शुक्ला, भरत लाल, शैलेन्द्र कुमार, राजन झा, विवेकानंद झा, सुधांशु दुवे, प्रभाष कुमार, वासुदेव, सुमेश्वर कुमार, निर्भय झा, चंदन कुमार, रामचंद्र कुमार, विनय कुमार पोद्दार, गोविंद कुमार, सुशील कुमार, सपना कुमारी, शारिका निगार और फूल कुमारी सहित सभी उपस्थित जनों ने अपने विचार व्यक्त किए और लेखापाल राहुल कुमार के योगदान को यादगार बताया।

कार्यक्रम के अंत में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने दोनों लेखापालों को भावी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *