एसपी ने किया बुनियादी प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण, प्रशिक्षु सिपाहियों को दिए निर्देश

छपरा (सारण) | वरीय पुलिस अधीक्षक सारण ने मंगलवार को बुनियादी प्रशिक्षण केन्द्र का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षु सिपाहियों की परेड और पी.टी. का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में कुछ त्रुटियाँ पाई गईं, जिन्हें सुधारने के लिए एसपी ने प्रशिक्षुओं को प्रेरक निर्देश दिए।

एसपी ने कहा कि पुलिस बल की नींव मजबूत बनाने में प्रशिक्षण की अहम भूमिका होती है। इसलिए अनुशासन, फिटनेस और परेड की शुद्धता पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने प्रशिक्षु सिपाहियों से कहा कि वे पूरे मनोयोग और मेहनत के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें, ताकि भविष्य में जनता की सेवा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी बेहतर ढंग से निभा सकें।

निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण केन्द्र के अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *