बाईपास थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

भागलपुर। बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा को लेकर थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना अध्यक्ष ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने अपील की कि “यदि कोई शरारती तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करे तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते स्थिति पर नियंत्रण किया जा सके।”
बैठक में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा समाजसेवियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर बैजानी पंचायत के मुखिया नवल सिंह, जमनी पंचायत के मुखिया मोहम्मद चांद उर्फ मानु सहित थाना क्षेत्र के कई ग्रामीण मौजूद थे।
