भागलपुर में मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ तेज

भागलपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित भागलपुर यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह एवं सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने मंगलवार को सन्हौला का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग तथा आपात सेवाओं की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया और मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सफाई, पेयजल, शौचालय, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था तय समय सीमा के भीतर पूरी की जानी चाहिए। वहीं, सिटी एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अंत में दोनों वरीय अधिकारियों ने स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल प्रशासनिक दृष्टिकोण से, बल्कि जनसंपर्क के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए हर स्तर पर विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि मुख्यमंत्री की यात्रा सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *