जगदीशपुर दुर्गा पूजा के अवसर पर संध्या कालीन आरती में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़

जगदीशपुर शारदीय नवरात्र के अवसर पर जगदीशपुर के सुप्रसिद्ध दुर्गा स्थान मंदिर में आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है। हर संध्या कालीन आरती में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएँ और युवतियाँ, माँ दुर्गा की आरती उतारने और पूजा-अर्चना करने पहुँचती हैं।यह परंपरा वर्षों से यहाँ चली आ रही है। नवरात्र के दौरान लगभग हर घर में व्रत रखा जाता है और शाम होते ही लोग मंदिर में पहुँचकर माता रानी की आरती में शामिल होते हैं। मंदिर परिसर में संध्या समय घनघनाती घंटियों, जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण गुंजायमान हो उठता है।भारतीय भूषण झा, मंदिर समिति के सचिव, ने बताया कि “जगदीशपुर दुर्गा स्थान की पहचान ही इस परंपरा से है। सैकड़ों महिलाएँ प्रतिदिन आरती में शामिल होती हैं,

जिससे यहाँ का माहौल भक्तिमय बना रहता है।”वहीं, इस बार मेला को आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए दुर्गा पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष ओमकार मंडल उर्फ़ बीरबल मंडल, सचिव रूपेश सिंह उर्फ़ बिट्टू सिंह, कोषाध्यक्ष अमित कुमार उर्फ़ विनोद यादव, हिमांशु राजा सहित समिति के सक्रिय सदस्य—चंदन सिंह, सौरभ कुमार, मुकेश कुमार, आनारसी ताती, इंदर यादव, गौतम कुमार, संजीव कुमार शर्मा और पूर्व घनश्याम मंडल ,मुखिया राजीव कुमार साह—दिन-रात तैयारी में जुटे हुए हैं।पूरे जगदीशपुर क्षेत्र में नवरात्र का पर्व उत्साह और आस्था का अनूठा संगम बना हुआ है।
