शनिवार को समाहरणालय सभागार में सभी कोषांगों के वरीय नोडल पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

खगड़िया | 27 सितम्बर
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर खगड़िया में तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। शनिवार को समाहरणालय सभागार में सभी कोषांगों के वरीय नोडल पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की।

बैठक में निर्वाचन से जुड़े सभी आवश्यक बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि प्रत्येक कोषांग अपनी कार्ययोजना के अनुरूप समयबद्ध ढंग से तैयारी सुनिश्चित करे। उन्होंने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, परिवहन व्यवस्था, ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा, मतदाता सूची का अद्यतन, चुनाव आचार संहिता के पालन और कार्मिकों के प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक नोडल पदाधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन पूरी गंभीरता से करें, ताकि जिले में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान संपन्न कराया जा सके।

बैठक में अपर समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कोषांगों के प्रभारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *