सोमवार को समस्तीपुर पुलिस ने शहर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला।

समस्तीपुर | 29 सितम्बर
दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सोमवार को समस्तीपुर पुलिस ने शहर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल, जवानों और पदाधिकारियों ने भाग लिया।

फ्लैग मार्च समस्तीपुर नगर क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों से होकर गुज़रा। इसका उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था। पुलिसकर्मियों ने पैदल मार्च के साथ-साथ गाड़ियों से भी गश्त कर लोगों को सतर्क किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर जिलेभर में सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और भीड़ नियंत्रण के लिए मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की गई है।

समस्तीपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे पर्व को शांति और सौहार्द के माहौल में मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *