जिले के प्रमुख मंदिरों, चौक-चौराहों और पाटों पर नवगछिया पुलिस बल तैनात रहा

नवगछिया | 29 सितंबर 2025

दुर्गा पूजा 2025 के शुभ अवसर पर नवगछिया में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरती। जिले के प्रमुख मंदिरों, चौक-चौराहों और पाटों पर नवगछिया पुलिस बल तैनात रहा, ताकि पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जा सके।

इस दौरान पुलिस ने फ्लैग मार्च के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए चौकसी बढ़ाई। नवगछिया थानाध्यक्ष के नेतृत्व में तैनात पुलिसकर्मी 24 घंटे सतर्क रहे और मंदिरों के आसपास भीड़ नियंत्रण तथा ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाया गया।

सिविल प्रशासन और पुलिस का संदेश है — “आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी। पर्व की गरिमा बनाए रखने में नागरिक भी सहयोग दें।”

इस प्रयास में नवगछिया पुलिस ने सुनिश्चित किया कि भक्त और परिवार सुरक्षित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें।

#दुर्गापूजा #BiharPolice #DigBhagalpur #DMBhagalpur #HaiTaiyaarHum #HomeDepartment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *