गृह विभाग की अधिसूचना पर मधेपुरा एसपी ने लगाया प्रोन्नत अधिकारियों को डीएसपी का बैच

मधेपुरा।
गृह विभाग, बिहार पटना की अधिसूचना संख्या-19300 के तहत पुलिस निरीक्षकों को प्रोन्नति देकर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत किया गया है। इसी क्रम में मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रोन्नत अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक का बैच लगाया गया।

पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर सभी प्रोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि पदोन्नति केवल दायित्व ही नहीं बल्कि कार्य के प्रति और अधिक जवाबदेही लेकर आती है। उन्होंने आशा जताई कि नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक अपनी कार्यकुशलता और ईमानदारी से विभाग की गरिमा को बढ़ाएंगे तथा जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बैच लगने के बाद नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षकों के चेहरे पर प्रसन्नता झलक रही थी। उन्होंने भी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण से करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में जिले के अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान भी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *