दुर्गा पूजा पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रिय दिखी सुपौल पुलिस

सुपौल : पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। पूजा पंडालों के आसपास विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

पूजा स्थल एवं आसपास के इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि श्रद्धालु बिना किसी भय के पूजा-अर्चना कर सकें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है और हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नज़र बनी हुई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना स्तर के पदाधिकारी लगातार भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। साथ ही, जिला पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

सुपौल पुलिस ने कहा है कि वह नागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है और दुर्गा पूजा को शांति और सौहार्द के वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *