दरभंगा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन

दरभंगा, 03 अक्टूबर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दरभंगा के निर्देशन में जिले के सभी थानाक्षेत्रों में दुर्गा पूजा के उपरांत प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम पूरी शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस बल लगातार सक्रिय और मुस्तैद रहे।

प्रमुख मार्गों एवं घाटों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। जगह-जगह पुलिस अधिकारी स्वयं गश्त करते रहे और श्रद्धालुओं से संवाद बनाते हुए विधि-व्यवस्था की निगरानी करते रहे। प्रशासन की सतर्कता और समितियों के सहयोग से पूरे जिले में कहीं भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

एसएसपी ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष बल की तैनाती की गई थी। यातायात व्यवस्था को भी नियंत्रित रखा गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

दरभंगा पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह सदैव जनसेवा और नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्पर है।

#BiharPolice #Darbhangapolice

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *