बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी पर मुख्य चुनाव आयुक्त की समीक्षा बैठक शुरू

पटना। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियाँ अब तेज़ हो गई हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की शुरुआत हुई। इस बैठक में चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु और डॉ. विवेक जोशी भी मौजूद रहे।
बैठक में बिहार के सभी कमिश्नर, आईजी, डीआईजी, डीईओ और एसएसपी/एसपी शामिल हुए। आयोग ने राज्य में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए अब तक की तैयारियों की समीक्षा की।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, सुरक्षा बलों की तैनाती, लॉजिस्टिक प्रबंधन तथा आदर्श आचार संहिता के पालन जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि मतदाताओं को मतदान में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
चुनाव आयोग ने कहा है कि आने वाले दिनों में सभी जिलों में व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता अभियान और सुरक्षा व्यवस्था की अंतिम रूपरेखा तैयार की जाएगी।
#BiharAssemblyElection2025 #ECI #Bihar #ElectionCommission #HindustanBhagalpur
