नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा जनसुनवाई — आम लोगों की समस्याओं का तत्परता से हुआ निराकरण

दरभंगा। आम जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान और पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा नियमित रूप से जनसुनवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को आयोजित जनसुनवाई के दौरान कुल 09 आवेदकों की शिकायतें सुनी गईं।
जनसुनवाई में SPPO सदर (01)-01, SDPO सदर (02)-01, मब्बी थाना-01, बहादुरपुर थाना-01, लहेरियासराय थाना-01, हायाघाट थाना-02, नगर थाना-01, तथा सिंहवाड़ा थाना-01 के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों पर सुनवाई की गई।
नगर पुलिस अधीक्षक ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया, जबकि शेष शिकायतों को विधिसम्मत कार्रवाई हेतु संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और हर शिकायतकर्ता को न्याय दिलाने का पूरा प्रयास किया जाए।
दरभंगा पुलिस द्वारा ऐसे जनसुनवाई कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों को राहत और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास लगातार जारी है।
#BiharPolice #DarbhangaPolice #HainTaiyarHum #MithilaPolice #PublicGrievanceRedressal #HindustanDarbhanga
