मीठापुर सब्जी मंडी के पास सड़क धंसने से यातायात प्रभावित

पटना।
लगातार हो रही बारिश के कारण मीठापुर सब्जी मंडी के पास ज़मीन के नीचे की मिट्टी बह जाने से सड़क में धंसाव हो गया। इस धंसाव के चलते इलाके में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों का दबाव बढ़ गया।
घटना के तुरंत बाद प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए फ्लाईओवर के नीचे की सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया है। साथ ही, सुरक्षा के दृष्टिकोण से मीठापुर सब्जी मंडी के ऊपर से गुजरने वाले फ्लाईओवर को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (यातायात), पटना एवं पुलिस उपाधीक्षक द्वितीय ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं।
आवश्यक सूचना :
सामान्य जनों की सुविधा के लिए यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की है। जो लोग जीपीओ से मीठापुर की ओर जाना चाहते हैं, वे आर ब्लॉक मार्ग से होकर आवागमन कर सकते हैं।
इस बीच, पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से इस क्षेत्र में न जाएं और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
#BiharPolice #PatnaPolice #TrafficAlert #PatnaTrafficPolice
