नीतीश का प्रचंड जनाधार, निरंतर आगे बढ़ रहा बिहार
हिलसा में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश, दी जीत का संकल्प

नालंदा | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य विकास के हर मोर्चे पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। वे शनिवार को नालंदा जिले के हिलसा में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हजारों कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब गाँव-गाँव तक पहुँच रहा है। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनसंपर्क को गाँव के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाएँ।

मुख्यमंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और 2025 में पुनः नीतीश कुमार के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, पूर्व विधायक ई. सुनील कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *