मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, हिलसा की जनता ने जताया समर्थन

हिलसा (नालंदा) | संवाददाता
नालंदा जिले के हिलसा में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रोड शो के दौरान स्थानीय जनता का अपार उत्साह और स्नेह देखने को मिला। मुख्यमंत्री के आगमन पर लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और “फिर से नीतीश” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
मुख्यमंत्री ने खुले वाहन से जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया और जनता द्वारा मिले प्रेम एवं समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए जनता का यही भरोसा और सहयोग उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
रोड शो के दौरान आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग उमड़े थे। पूरा मार्ग समर्थकों और स्थानीय नागरिकों से खचाखच भरा रहा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे ताकि कार्यक्रम शांति और सुव्यवस्था के साथ संपन्न हो।
#JDU #CMNitishKumar #CMBihar #RoadShow #Development
#25se30PhirSeNitish #NitishKumarForBihar
