विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक

रिपोर्ट — शयामानंद सिंह, मधेपुरा
मधेपुरा। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर रविवार को पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के नेतृत्व में जिले के सभी पदाधिकारियों की समीक्षा एवं विधि-व्यवस्था संबंधी बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने, गश्ती बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।
उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। इसके लिए पुलिस बलों की तैनाती, वाहनों की जांच, और सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता किया जा रहा है।
बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Bihar Police
