विधानसभा चुनाव को लेकर गया पुलिस सक्रिय, बूथों का भौतिक सत्यापन शुरू

गया | 11 अक्टूबर 2025
आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से गया पुलिस ने तैयारी तेज़ कर दी है।

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों (बूथों) का भौतिक सत्यापन कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान पुलिस पदाधिकारी बूथों की भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशीलता और आसपास के इलाकों का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। संवेदनशील और अति-संवेदनशील माने जाने वाले बूथों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था की संभावना न रहे।

जिला पुलिस प्रशासन ने बताया कि बूथ सत्यापन के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों से संवाद स्थापित कर शांतिपूर्ण मतदान के लिए सहयोग की अपील भी की जा रही है।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गया पुलिस ने कहा है कि “जनता के सहयोग से ही निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान संभव है,” और इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह #HainTaiyaarHum है।

#BiharPolice #GayaPoliceAtYourService #DistrictAdministrationGaya
#Dial112 #KnowYourPeople_KnowYourPolice #GayaPoliceNews

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *