खगड़िया में डीएम और एसपी ने खुद की वाहनों की जांच, आचार संहिता पालन को लेकर प्रशासन अलर्ट

खगड़िया | 11 अक्टूबर 2025
आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने की दिशा में जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी खगड़िया एवं पुलिस अधीक्षक खगड़िया ने स्वयं सड़क पर उतरकर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया।
यह जांच अभियान जिले में लागू आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को सुनिश्चित करने और निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता व निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया। अधिकारियों ने वाहन जांच के दौरान चालक और यात्रियों से आवश्यक दस्तावेजों की जांच की तथा उन्हें निर्वाचन आचार संहिता के प्रावधानों का पालन करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, धनबल या बाहुबल के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन हर स्तर पर निगरानी रखे हुए है ताकि मतदाताओं में विश्वास और सुरक्षा की भावना बनी रहे।
इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अभिषेक पलासिया, गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री कृतिका मिश्रा सहित कई वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्ती को और तेज़ किया गया है।
प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में “निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान” सुनिश्चित किया जा सके।
“निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशासन की सजग पहल।”
#BiharAssemblyElection2025 #KhagariaAdministration
#DMKhagaria #SPKhagaria #SVEEP
#ElectionCommissionOfIndia #FreeAndFairElection #BiharElection
