प्रतिदिन की तरह सभी थानों में आयोजित हुई रोल कॉल एवं समीक्षा बैठकें
कार्य निष्पादन में तेजी लाने के दिए गए निर्देश

भागलपुर, 12 अक्टूबर। जिले के सभी थानों में रविवार को प्रतिदिन की तरह रोल कॉल एवं समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में थानाध्यक्षों एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के कार्यों और अनुसंधानों की गहन समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण, गश्ती व्यवस्था, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और निर्वाचन संबंधी दायित्वों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को यह भी हिदायत दी गई कि सभी मामलों की नियमित मॉनिटरिंग कर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि पुलिस बल को सतर्कता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए ताकि आमजन में पुलिस के प्रति भरोसा और सुरक्षा की भावना बनी रहे।
@bihar_police
@iprdbihar
#digbhagalpur
#dmbhagalpur
#HainTaiyaarHum
