बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को लेकर डीएम-एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

छपरा (सारण), 12 अक्टूबर।
बिहार विधानसभा आम चुनाव-2025 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्री अमन समीर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने शनिवार को जिले के सभी निर्वाची पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों, भवन प्रमंडल, सिटी मैनेजर छपरा नगर निगम तथा पुल निर्माण निगम के अभियंताओं के साथ बाजार समिति, छपरा का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों वरीय अधिकारियों ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों हेतु चयनित व्रजगृहों एवं मतगणना केंद्र स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परिसर से जल-जमाव एवं सभी प्रकार के मलबे को शीघ्र हटाया जाए तथा सभी स्थलों का समतलीकरण कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण किया जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी स्थलों की स्वच्छता एवं सुलभ पहुंच सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा एवं परिवहन व्यवस्था की सुचारुता पर बल देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्थलीय निरीक्षण के क्रम में दोनों अधिकारियों ने जय प्रकाश विश्वविद्यालय परिसर का भी भ्रमण किया, जहाँ डिस्पैच केंद्र एवं परिवहन कोषांग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विश्वविद्यालय परिसर में उत्पन्न जल-जमाव की समस्या को अगले दो दिनों के भीतर पूरी तरह समाप्त किया जाए, ताकि निर्वाचन सामग्रियों के डिस्पैच एवं अन्य गतिविधियों में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यह भी कहा कि सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी तैयारियाँ पूरी करनी होंगी।

इस मौके पर संबंधित विभागों के वरीय अधिकारी, अभियंता, निर्वाची पदाधिकारी एवं नगर निगम प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

#BiharElection2025 #DispatchCenter #Inspection #DM #SSP #Saran #Chapra
Chief Electoral Officer, Bihar | Election Commission of India

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *