जहानाबाद में मतदाता जागरूकता अभियान: रैली और रंगोली के माध्यम से दिया मतदान का संदेश

रिपोर्ट — शयामानंद सिंह, भागलपुर
जहानाबाद : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान तेज़ी से जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 16 अक्तूबर 2025 को 216-जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के देवरिया हंसोड़ा पंचायत में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान जहानाबाद ग्रामीण प्रखंड के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसमें मतदाता रैली और मतदाता रंगोली के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, सहायिकाएं, सेविकाएं, प्रखंड समन्वयक (पोषण अभियान) तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जहानाबाद उपस्थित रहीं।
सभी ने मतदाताओं से 11 नवंबर 2025 को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुँचकर शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान “आपका वोट, जहानाबाद की नई सोच” थीम पर नारे लगाते हुए लोगों ने लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने का संकल्प लिया।
#आपका_वोट_जहानाबाद_की_नई_सोच
#कोई_योग_मतदाता_छुट्टे_ना
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#CeoBihar #SVEEP
#Bihar #ElectionCommissionOfIndia
#ChiefElectoralOfficerBihar
