मतदाता जागरूकता रथ को डीएम और एसपी ने दिखाई हरी झंडी
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को किया जाएगा जागरूक

जिला मुख्यालय, : आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार ने संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह रथ ‘स्वीप’ (SVEEP – Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण कर मतदाताओं को मतदान के महत्व और इसकी प्रक्रिया की जानकारी देगा। साथ ही नागरिकों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित भी करेगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए हर मतदाता का योगदान आवश्यक है। सभी पात्र मतदाताओं से अपील है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। वहीं पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।
मौके पर स्वीप की नोडल पदाधिकारी सह जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) श्रीमती बंदना पांडेय, सहायक नोडल पदाधिकारी कुमारी मुक्ता एवं श्वेता कुमारी, साथ ही पीडब्ल्यूडी कोषांग की नोडल पदाधिकारी सुश्री नैन्सी मुर्मू सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं को मतदान के महत्व, ईवीएम और वीवीपैट के उपयोग की जानकारी देने के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। जागरूकता रथ जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करेगा।
