अमरपुर में जदयू प्रत्याशी जयंत राज की ऐतिहासिक नामांकन यात्रा, जनसैलाब ने दिखाया लोकतंत्र की असली ताकत


रिपोर्ट  बांका (अमरपुर)

अमरपुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को जदयू प्रत्याशी एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जयंत राज कुशवाहा की नामांकन यात्रा ऐतिहासिक जनसैलाब में तब्दील हो गई। पूरे शहर में उत्साह, जोश और जनसमर्थन का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जयंत राज के समर्थन में नारे लगाए — “जयंत राज तुम आगे बढ़ो, अमरपुर तुम्हारे साथ है।”

नामांकन यात्रा में बुजुर्गों का आशीर्वाद, महिलाओं की सहभागिता और युवाओं के जोश का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरा माहौल लोकतंत्र के उत्सव जैसा हो गया।

जयंत राज ने जनता को संबोधित करते हुए कहा —
“अमरपुर की जनता को हृदय से धन्यवाद, जिन्होंने आज इस लोकतांत्रिक पर्व को एक अविस्मरणीय उत्सव में बदल दिया। कार्यकर्ताओं का समर्पण, बुजुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का जोश देखकर मन गर्व और भावनाओं से भर गया है। आप सभी के प्रेम और विश्वास से प्रेरित होकर कल नामांकन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।”

उन्होंने आगे कहा कि उनका संकल्प अमरपुर के सर्वांगीण विकास और जनसेवा के लिए है।
“आपका जोश और आपका विश्वास ही मेरी असली ताकत है। कल से एक नई शुरुआत होगी — अमरपुर के विकास के संकल्प की,” उन्होंने कहा।

नामांकन यात्रा में जदयू नेताओं के साथ एनडीए घटक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के प्रति समर्थन जताते हुए जयंत राज ने कहा कि अमरपुर में विकास की यह यात्रा लगातार आगे बढ़ेगी।

जनता दल (यूनाइटेड) की यह रैली अमरपुर में अब तक की सबसे बड़ी राजनीतिक सभा मानी जा रही है, जिसने चुनावी माहौल को पूरी तरह गर्मा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *