भोजपुर में फेस पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को मिला संदेश — “मेरा वोट, मेरा अधिकार”


आरा  संवाददाता

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत भोजपुर जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को एक अनोखी पहल की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी भोजपुर के निर्देश पर स्वीप कोषांग भोजपुर की ओर से समाहरणालय परिसर में जिला स्तरीय फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त भोजपुर, स्वीप कोषांग की नोडल अधिकारी, जिला कला एवं सांस्कृतिक पदाधिकारी, जिला गंगा समिति के परियोजना पदाधिकारी, और जिला समन्वयक भोजपुर मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए इस तरह के रचनात्मक आयोजन बेहद प्रभावी हैं।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने चेहरों पर रंगों के माध्यम से लोकतंत्र की सुंदर तस्वीर उकेरी। प्रतिभागियों ने “मेरा वोट – मेरा अधिकार”, “एक वोट – एक जिम्मेदारी”, “हर वोट से लोकतंत्र मज़बूत” जैसे संदेशों को कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि युवा वर्ग लोकतंत्र की रीढ़ है, और उनका सक्रिय मतदान भविष्य की दिशा तय करता है। फेस पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताएं मतदाता जागरूकता को रचनात्मक तरीके से जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

इस कार्यक्रम को लेकर छात्रों में विशेष उत्साह देखा गया। प्रतियोगिता के अंत में प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह आयोजन चुनाव आयोग, भारत निर्वाचन आयोग (ECI) एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के निर्देशन में किया गया था।

6 नवंबर को मतदान अवश्य करें — क्योंकि हर वोट है लोकतंत्र की पहचान!

#iwillvoteon6thnovember
#matdaanbhojpurkaabhimaan
#BiharElections
#bhojpurkaregamatdaan
#SVEEP
#ECI
#बिहारविधानसभाआमनिर्वाचन2025
#भोजपुर
#चलो_करें_मतदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *