एक दीपक लोकतंत्र के नाम : गोहारियो विद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गोहारीयो (प्रखंड क्षेत्र), 18 अक्टूबर —
दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने की दिशा में प्राथमिक विद्यालय, गोहारियो में शनिवार को “एक दीपक लोकतंत्र के नाम” शीर्षक से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों में मतदान के महत्व को समझाना और भविष्य में उन्हें जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में मतदान प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन किया गया, जिसमें मतदान दल का गठन कर मतपेटी के माध्यम से मतदान की पूरी प्रक्रिया बच्चों को समझाई गई।

छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाकर सभी से अपील की कि इस दीपावली लोकतंत्र के नाम एक दीपक जलाएं, ताकि हर मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूक हो सके।

विद्यालय के प्रधान शिक्षक श्री श्रवण रजक ने कहा कि लोकतांत्रिक माहौल में बच्चे सीखने और समझने की प्रक्रिया में अधिक सहज होते हैं। उन्होंने दीपावली और छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी को सावधानी और जिम्मेदारी के साथ उत्सव मनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर शिक्षक मो. राशिद अंसारी, मो. इमरोज़ उद्दीन, इम्तियाज सहित सभी छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने एक स्वर में संकल्प लिया — “हम सब मतदान करेंगे, देश के लोकतंत्र को मजबूत करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *