कोइलवर में आंगनवाड़ी सेविकाओं ने रंगोली, मेहंदी और लोकगीतों से जगाई मतदान की अलख

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान
आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र भोजपुर जिले के कोइलवर प्रखंड में आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई।
इन कार्यक्रमों का आयोजन जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार स्वीप (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) कार्यक्रम के तहत किया गया।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी सेविकाओं ने रंगोली, मेहंदी, लोकगीत और मतदाता शपथ जैसी विविध गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया। सेविकाओं ने आकर्षक रंगोलियों के जरिए “मतदान करें, लोकतंत्र को सशक्त बनाएं” जैसे संदेश दिए, वहीं मेहंदी के जरिए हाथों पर मतदाता जागरूकता के प्रतीक उकेरे।
कार्यक्रम के दौरान सेविकाओं ने मतदाता सूचना पर्चियों का वितरण किया और घर-घर जाकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने लोगों को समझाया कि मतदान न केवल अधिकार है, बल्कि लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है। सेविकाओं ने सभी से अपील की कि वे आगामी 6 नवंबर को होने वाले चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और लोकतंत्र की मजबूती में भागीदार बनें।
इस अभियान से कोइलवर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित हुआ। लोगों में मतदान को लेकर उत्साह देखा गया और महिलाओं ने भी इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी दिखाई।
इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक मतदाताओं को आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में मतदान के लिए प्रेरित करना है।
Election Commission of India
Chief Electoral Officer, Bihar
Divisional Commissioner Office, Patna
#iwillvoteon6thnovember
#matdaanbhojpurkaabhimaan
#BiharElections
#बिहारविधानसभाआमनिर्वाचन2025
#चलो_करें_मतदान
#ECI
#भोजपुर
