अवैध हथियार के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई, दो गिरफ्तार, एक फरार

जगदीशपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात अवैध हथियार रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक आरोपी फरार बताया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 अक्तूबर को रात्रि करीब 10:10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि छठू यादव, पिता स्व. महावीर यादव, साकिन जगदीशपुर, अपने घर में अवैध हथियार व गोली छिपाकर रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया तथा एसडीपीओ (विधि-व्यवस्था) भागलपुर के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।

इस टीम में पु.नि. सह थानाध्यक्ष अभय शंकर, पु.अ.नि. विकास कुमार, पु.अ.नि. अमन कुमार रवि, महिला व पुरुष सशस्त्र बल तथा CAPF के जवान शामिल थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
1. संजय यादव (उम्र लगभग 29 वर्ष), पिता छठू यादव
2. शीला देवी (उम्र लगभग 45 वर्ष), पति छठू यादव
— दोनों साकिन कोलानारायणपुर, थाना जगदीशपुर, जिला भागलपुर।

फरार अभियुक्त:
छठू यादव (उम्र लगभग 50 वर्ष), पिता स्व. महावीर यादव, साकिन कोलानारायणपुर, थाना जगदीशपुर, जिला भागलपुर।जप्त सामान:एक लोहे का देशी कट्टा,एक जिंदा कारतूस

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में 11 मामले दर्ज हैं, जिनमें जगदीशपुर एवं रेल थाना क्षेत्र के कई कांड शामिल हैं। इन पर मारपीट, लूट, रंगदारी, और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर आरोप हैं।थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *