मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप जलाकर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

रिपोर्ट — शयामानंद सिह, पटना/भागलपुर

प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पटना स्थित सरकारी आवास पर दीप प्रज्वलित कर राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिवारजनों के साथ दीप जलाकर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की।

उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की कि वे दीपावली को पर्यावरण अनुकूल तरीके से मनाएं और जरूरतमंदों के साथ खुशियाँ साझा करें।

इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास दीपों से जगमगा उठा। प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और जनता ने भी मुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *