नाथनगर से महागठबंधन के राजद प्रत्याशी शेख जियाउल हसन ने भरा नामांकन, बोले– जनता के भरोसे पर खरा उतरूंगा

रिपोर्ट — शयामानंद सिंह, भागलपुर

नाथनगर (भागलपुर) : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को महागठबंधन के राजद प्रत्याशी शेख जियाउल हसन ने एडीएम कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उनके समर्थकों की बड़ी संख्या कार्यालय परिसर में मौजूद रही।

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में शेख जियाउल हसन ने कहा कि उन्होंने पार्टी के संस्थापक लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर जो भरोसा जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि नाथनगर की जनता लंबे समय से विकास की राह देख रही है। अगर जनता ने उन्हें मौका दिया, तो क्षेत्र में समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

राजद प्रत्याशी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का उद्देश्य सिर्फ सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि जनता की भागीदारी से विकास का नया मॉडल तैयार करना है। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति का आधार सेवा और विकास है, और नाथनगर को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना उनका लक्ष्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *