नाथनगर से जनसुराज पार्टी के अजय राय ने भरा नामांकन, बोले– प्रशांत किशोर के भरोसे पर खरा उतरूंगा

रिपोर्ट — शयामानंद सिंह, भागलपुर
नाथनगर (भागलपुर) : विधानसभा चुनाव 2025 के तहत मंगलवार को जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी अजय राय ने एडीएम कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों की बड़ी भीड़ कार्यालय परिसर में उमड़ पड़ी। समर्थकों ने पार्टी के झंडे और नारे के साथ उत्साहपूर्ण माहौल बनाया।
नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में अजय राय ने कहा कि पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि नाथनगर की जनता वर्षों से विकास की प्रतीक्षा कर रही है, और अगर जनता ने उन्हें मौका दिया, तो क्षेत्र में समग्र और स्थायी विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
अजय राय ने आगे कहा कि जनसुराज पार्टी का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनता की भागीदारी से एक नया और पारदर्शी विकास मॉडल तैयार करना है। उन्होंने कहा कि जनसुराज की राजनीति सेवा, स्वराज और सहभागिता पर आधारित है, और वे नाथनगर को विकास का उदाहरण बनाना चाहते हैं।
